सिलवानी: बैलगाड़ी और बाइक को बचाने के चक्कर में पलटी बस, 15 यात्री घायल
सिलवानी | यहां से 20 किमी दूर सियरमऊ टड़ा मार्ग पर एक बस बैलगाड़ी और बाइक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 13 यात्री घायल हुए है, जिनमें से 5 यात्रियों को सागर और दो लोगों को भोपाल रेफर किया गया है। हादसे के बाद बस का चालक मौके से भाग गया। गुरुवर ट्रेवल्स की यात्री सागर के देवरी से सिलवानी होकर भोपाल चलती है। यह बस मंगलवार सुबह 6 बजे उस समय अनियंत्रित होकर पलट गई, जब बस के सामने पहले एक बाइक सवार और एक बैलगाड़ी वाला आ गया।