पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेतवा चरण तीर्थ मंदिर के पास स्थापित की जाएगी कालिदास की 34 फीट ऊंची प्रतिमा

बेतवा चरण तीर्थ मंदिर के पास स्थापित की जाएगी कालिदास की 34 फीट ऊंची प्रतिमा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा | आने वाले दिनों में बेतवा का चरणतीर्थ घाट पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा। नगरपालिका ने शहर के प्राचीन वैभव को लौटाने के लिए एक योजना बनाई है। इसके तहत चरणतीर्थ मंदिर के पास महाकवि कालिदास की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। प्रतिमा करीब 34 फीट ऊंची होगी जो पास के शिवालय से करीब एक फीट नीचे होगी। इसके लिए एक बड़ा प्लेटफार्म बनेगा जिसकी ऊंचाई भी 10 से 12 फीट ऊंचा होगा। यह प्रतिमा भोपाल के वीआईपी रोड स्थित राजाभोज की प्रतिमा से भी ऊंची होगी, क्योंकि राजाभोज की प्रतिमा सिर्फ 30 फीट ऊंची है।









प्रतिमा की लागत करीब 80 लाख रुपए होगी।



प्रतिमा का मुख बेतवा के नए पुल की तरफ होगा ताकि यहां से गुजरने वाले लोग प्रतिमा को निहार सकेंगे।

प्रतिमा रात में दूधिया रोशनी से नहाई रहेगी। स्पेशल लाइट भी यहां लगाई जाएंगी।

खबरें और भी हैं...