भोपाल| संत हिरदाराम नगर में रेलवे लाइन के आसपास बने मकान मालिकों को रेलवे भोपाल मंडल की ओर से सोमवार को नोटिस जारी किए गए हैं। जिससे स्टेशन के पास और गेट केबिन के पीछे रहने वाले 50 से ज्यादा परिवारों में दहशत का माहौल है। पश्चिम मध्य रेलवे के सहायक मंडल अभियंता अभिषेक मिश्रा ने बताया कि संतनगर में करीब 50 नोटिस जारी किए गए हैं। ये नोटिस पहले भी जारी किए जा चुके हैं।