भोपाल| नवबहार सब्जी मंडी की जमीन को लेकर नगर निगम और वक्फ बोर्ड के विवाद में कलेक्टर सुदाम खाडे ने वक्फ बोर्ड से दस्तावेज पेश करने को कहा है। कलेक्टर ने महापौर आलोक शर्मा द्वारा की गई शिकायत का हवाला देते हुए बोर्ड के सीईओ युनूस खान से कहा है कि वे जमीन को वक्फ बोर्ड के नाम पर किए जाने का आधार बताएं। कलेक्टर ने कहा कि बोर्ड से जानकारी मिलने के बाद वे दस्तावेजों का परीक्षण कर अंतिम निर्णय लेंगे। उल्लेखनीय है कि यहां वक्फ बोर्ड की एक कमेटी ने दुकानदारों से तहबाजारी वसूली शुरू कर दी जबकि यह जमीन राजस्व रिकार्ड में नगर निगम के नाम पर है। निगम इस जमीन पर एक आधुनिक बस स्टैंड बनाने जा रहा है।