पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चाबी चुराकर बोलेरो ले गया इंजीनियर का ड्राइवर

चाबी चुराकर बोलेरो ले गया इंजीनियर का ड्राइवर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| एमपीआरडीसी के इंजीनियर के ड्राइवर ने उनकी बोलेरो गाड़ी चुरा ली। इसके लिए उसने हफ्तेभर पहले गार्ड रूम से गाड़ी की चाबी चुरा ली थी। कोलार पुलिस ने दो दिन पहले हुई चोरी का खुलासा कर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

बंजारी रोड, कोलार निवासी चंद्रमोहन बडियाल एमपीआरडीसी में इंजीनियर हैं। टीआई जीतेंद्र पाठक के मुताबिक चंद्रमोहन ने अपनी बोलेरो गाड़ी कॉलोनी की पार्किंग से चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने शक के आधार पर उनके ड्राइवर मयंक यादव को पूछताछ के लिए बुलाया। पहले तो उसने गुमराह किया फिर अपना जुर्म कबूल कर लिया।

खबरें और भी हैं...