भोपाल| गौतम नगर इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह घरवालों से अलग अकेला रहता था। सुसाइड नोट नहीं मिलने से खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शारदा नगर निवासी 24 वर्षीय सनी सेन पिता राजेश सेन रेशम केंद्र में अकेला रहने लगा था। सोमवार सुबह उसका शव रेशम केंद्र स्थित खंडहर में नीम के पेड़ पर फांसी पर लटका मिला। परिजनों ने बताया कि सनी बहुत कम घर आता था। तीन दिन पहले घर आया था, लेकिन उन्हें ऐसा कुछ नहीं लगा। वह घोड़ों से बहुत प्यार करता था। उन्हीं के शौक के कारण वह घर छोड़कर घोड़ों की देखभाल का काम देखने लगा था।