पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़क पर जा रहे दो बुजुर्गों को कार ने पीछे से मारी टक्कर, एक की मौत

सड़क पर जा रहे दो बुजुर्गों को कार ने पीछे से मारी टक्कर, एक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैरसिया इलाके में तेज रफ्तार कार ने सड़क पर जा रहे दो बुजुर्गों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे गंभीर रूप से घायल हो गए। 11 साल का बच्चा हादसे में बाल-बाल बच गया। जमुशाखुर्द, बैरसिया निवासी 80 वर्षीय हरिसिंह मीणा सोमवार सुबह 70 वर्षीय नाथूराम मीणा और अपने 11 वर्षीय नाती अजय मीणा के साथ तरावली मंदिर के लिए निकले थे। वे शमशाबाद होते हुए पैदल जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में करारिया जोड़ के पास उन्हें तेज रफ्तार एक कार टक्कर मारते हुए निकल गई। हादसे में हरिसिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नाथूराम को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अजय सड़क के किनारे चलने के कारण बच गया।

खबरें और भी हैं...