भोपाल| प्रदेश कांग्रेस ने दावा किया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की संसदीय क्षेत्र विदिशा के एक हजार भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुरवाई के संतोष कुशवाहा और मनोज कुशवाहा के नेतृत्व में कांग्रेस की सदस्यता ली है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इन कार्यकर्ताओं का पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर नाथ ने कहा कि यदि उन्हें विकास का मॉडल देखना हो तो उनके संसदीय क्षेत्र छिंदवाड़ा में जाकर देखें। उसके बाद विदिशा और छिंदवाड़ा का अंतर समझ में आ जाएगा।