रेलवे स्टेशनों पर बेचे जा रहे बोतलबंद पानी की होगी जांच
भोपाल रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर स्थित खान-पान स्टाल्स पर बेचे जा रहे बोतल बंद पानी की जांच की जाएगी। पश्चिम-मध्य रेलवे के मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के बाद बोतलबंद पानी की जांच के लिए एक सप्ताह का विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। रेलवे के कमर्शियल विभाग के इंस्पेक्टर व मेडिकल विभाग के कर्मचारियों द्वारा स्टेशनों के स्टाल्स पर बेचे जाने वाले बोतलबंद पानी के सैंपल लिए जाएंगे। इन सैंपल को लैब भेजा जाएगा और वहां से मिलने वाली रिपोर्ट में इनकी गुणवत्ता में कमी पाई गई तो संबंधित एजेंसी पर कार्रवाई की जाएगी।