- Hindi News
- National
- 7 साल में सीपीए ने लगाए 32 हजार पौधे, अब भेल ने रखी शर्त जरूरत पड़ने पर पेड़ काटकर खाली करके देनी होगी जमीन
7 साल में सीपीए ने लगाए 32 हजार पौधे, अब भेल ने रखी शर्त-जरूरत पड़ने पर पेड़ काटकर खाली करके देनी होगी जमीन
बीएचईएल में हर साल अप्रैल में राजधानी परियोजना प्रशासन (सीपीए) द्वारा पौधरोपण किया जाता है। लेकिन आधा मई बीत जाने के बाद भी इस कार्य की शुरुअात नहीं हो पाई है। इसकी वजह, भेल द्वारा लगाई गई शर्तें हैं। भेल की ओर से जारी की गई एनओसी में शर्त रखी गई है कि सीपीए हमारे क्षेत्र प्लांटेशन कर सकता है, लेकिन जब भी भेल को उक्त जमीन की जरूरत होगी तो सीपीए को पेड़ काटकर जमीन खाली करके देनी होगी। यही नहीं, पेड़ों की कटाई आदि के लिए अनुमति और एनओसी भी सीपीए को ही लेनी होगी। पेड़ों की कटाई और क्षतिपूर्ति प्लांटेशन करने की जिम्मेदारी भी सीपीए पर ही होगी। ऐसे में सीपीए ने हाथ खड़े कर दिए हैं। सीपीए ने 7 साल में 32 हजार पौधे भेल क्षेत्र में लगाए हैं। इस संबंध में जब भेल के ईडी डीके ठाकुर और एजीएम अनंत टोप्पो से बात की गई तो वे जानकारी देने से बचते रहे।