रेलवे...बावड़ियाकलां रेलवे क्रॉसिंग आज से छह दिन तक रहेगा बंद
भोपाल| हबीबगंज से मिसरोद के बीच पड़ने वाला बावड़ियाकलां रेलवे क्रॉसिंग मेंटेनेंस कार्य के लिए 16 मई सुबह 9 बजे से 22 मई सुबह 9 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। रेल प्रशासन ने इस संबंध में वैकल्पिक रास्ते से वाहन निकालने की व्यवस्था करने एसपी ट्रैफिक सहित संबंधितों को पत्र लिखा है। इस क्रॉसिंग से सुबह व शाम के समय होशंगाबाद रोड, शाहपुरा, गुलमोहर सहित आसपास की एक दर्जन से ज्यादा कॉलोनियों के लोग आवागमन करते हैं।