पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बजरिया इलाके के निगरानी बदमाश ने फांसी लगाकर दी जान

बजरिया इलाके के निगरानी बदमाश ने फांसी लगाकर दी जान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल | बजरिया इलाके में एक निगरानी बदमाश ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट और परिजनों के बयान नहीं होने के कारण खुदकुशी करने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

गरम गड्‌ढा चांदबड़ निवासी 50 वर्षीय छोटे उर्फ छोटेलाल पिता गोविंद प्रसाद ने सोमवार रात घर में फांसी लगा ली। घटना के दौरान प|ी अंदर वाले कमरे में थी। बजरिया पुलिस को मौके से न तो काेई सुसाइड नोट मिला है और न ही परिजनों के बयान हो पाएं। ऐसे में पुलिस खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं कर पाई है। पुलिस के अनुसार छोटे पर 30 से 35 अपराध दर्ज थे।

खबरें और भी हैं...