जलसंकट पर पार्षदों ने निगमायुक्त और चीफ इंजीनियर को घेरा
इंफ्रास्ट्रक्चर रिपोर्टर | भोपाल
पानी के संकट को लेकर मंगलवार को कांग्रेस पार्षदों ने दो अलग-अलग प्रदर्शन कर नगर निगम आयुक्त प्रियंका दास और प्रभारी चीफ इंजीनियर इंजीनियर एके पवार का घेराव कर दिया। नेता प्रतिपक्ष मो. सगीर, गुड्डू चौहान और अन्य कांग्रेस पार्षद जलसंकट पर परिषद की विशेष बैठक की मांग कर रहे थे।
सगीर, गुड्डू चौहान, अमित शर्मा आदि का कहना था कि पानी सप्लाई करने में इंजीनियर असफल साबित हो रहे हैं। न तो टैंकर मिल रहे हैं और न पानी सप्लाई हो रहा है। महापौर ने फरवरी में विशेष बैठक का वादा किया था लेकिन अब तक यह बैठक नहीं हुई। निगमायुक्त ने बताया कि महापौर सभी पार्षदों से वन टू वन चर्चा करने वाले हैं। यह प्रदर्शन निपटा ही था कि पार्षद शबिस्ता जकी और उनके पति आसिफ जकी रहवासियों के साथ निगम मुख्यालय पहुंच गए। उन्होंने प्रभारी चीफ इंजीनियर को घेर लिया। वे हसनात नगर व प्रताप नगर में नल कनेक्शन नहीं दिए जाने से नाराज थे।
निगम का दावा: निगम ने दावा किया कि सभी स्रोतों से 97.5 मिलियन गैलन (43 करोड़ 87 लाख 50 हजार लीटर) पानी सप्लाई हो रहा है। इसके अलावा 100 से ज्यादा टैंकर भी पानी सप्लाई में लगे हैं।
निगमायुक्त
पहले नेता प्रतिपक्ष मो सगीर, गुड्डू चौहान अ