पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आनंदी बेन 13 दिन यूरोप दौरे पर, इसलिए कोहली लेंगे शपथ

आनंदी बेन 13 दिन यूरोप दौरे पर, इसलिए कोहली लेंगे शपथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मप्र की गवर्नर आनंदीबेन पटेल परिवार के साथ 13 दिन के यूरोप दौरे पर जा रही हैं। चूंकि उनकी छुट्टी 10 दिन से अधिक की है लिहाजा यह प्रावधान है कि किसी दूसरे राज्य के गवर्नर को प्रभार सौंपा जाए। इसीलिए गुजरात के गवर्नर ओपी कोहली को राष्ट्रपति ने मप्र का प्रभार सौंपा है। वे बुधवार की सुबह 11 बजे शपथ लेंगे। कोहली के पास पूर्व में भी करीब डेढ़ वर्ष तक (8 सितंबर 2016 से 22 जनवरी 2018 तक) मप्र का प्रभार रहा है। मप्र राजभवन ने इसकी तैयारी कर ली है। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भी सुबह भोपाल पहुंच जाएंगे। मप्र के इतिहास में यह संभवत: पहला मामला है जब किसी गवर्नर के छुट्टी पर जाने के कारण दूसरे राज्य के गवर्नर द्वारा शपथ ली जाएगी।

आनंदी बेन 3 जून को भोपाल लौटेंगी। इसके बाद दोबारा वो शपथ लेंगी। राजभवन के सूत्रों का कहना है कि मप्र राजभवन ने गवर्नर के अवकाश पर जाने की सूचना राष्ट्रपति को दी। राष्ट्रपति कार्यालय ने गुजरात राजभवन को सूचित किया कि कोहली को प्रभार दिया गया है। कागजी प्रक्रिया में इसे वारंट जारी करना भी कहा जाता है। मप्र में 1966 के बाद अब तक 5 बार बतौर कार्यवाहक गवर्नर का प्रभार दिया गया। इसमें से चार बार न्यायाधीश के पास गवर्नर का प्रभार रहा। पहली बार किसी दूसरे राज्य के गर्वनर को शपथ दिलाई जाएगी।

राज्यपाल की छुट्‌टी 10 दिन से ज्यादा, इसलिए दूसरे राज्य के गवर्नर को प्रभार सौंपने का है प्रावधान

खबरें और भी हैं...