- Hindi News
- National
- एमपी ऑनलाइन के कियोस्क पर बन सकेगा हमीदिया का पर्चा, फीस देनी होगी 10 रुपए
एमपी ऑनलाइन के कियोस्क पर बन सकेगा हमीदिया का पर्चा, फीस देनी होगी 10 रुपए
भोपाल | हमीदिया अस्पताल में ओपीडी में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए नई सुविधा शुरू कर दी गई है। अब मरीजों को यहां पर्चा बनवाने के लिए लंबी लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। मरीज अपने किसी भी नजदीकी एमपी ऑनलाइन कियोस्क पर जाकर पर्चा बनवा सकेंगे। इसके लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग ने एमपी ऑनलाइन से अनुबंध किया है। नई व्यवस्था के तहत मरीज को ओपीडी में इलाज के लिए पर्चा बनवाने के लिए दस रुपए का शुल्क कियोस्क सेंटर को देना होगा। इसमें से पांच रुपए कियोस्क सेंटर के पास जाएंगे और पांच रुपए हमीदिया अस्पताल के खाते में। संभागायुक्त अजात शत्रु श्रीवास्तव ने बताया कि हमीदिया हॉस्पिटल प्रदेश का पहला ऐसा अस्पताल है जो एमपी ऑनलाइन कियोस्क से लिंक किया गया है। नई व्यवस्था के बाद मरीजों और उनके परिजनों को घंटों में लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी।