- Hindi News
- National
- 2 अप्रैल को हुई हिंसा पर श्वेत पत्र जारी कर अपनी विफलता बताए सरकार : कमलनाथ
2 अप्रैल को हुई हिंसा पर श्वेत पत्र जारी कर अपनी विफलता बताए सरकार : कमलनाथ
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने 2 अप्रैल 2018 को भारत बंद के दौरान राज्य में हुए आंदोलन को नियंत्रण में रखने में सरकार के विफल रहने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। नाथ ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि सरकार को पता था कि आंदोलन के दौरान अप्रिय घटना हो सकती है। इसके बावजूद कानून व्यवस्था बनाए रखने पुख्ता इंतजाम नहीं किए। सरकार इस मामले में श्वेत पत्र जारी कर जनता को अपनी विफलता के बारे में बताए। यह एक सार्वजनिक तथ्य है कि ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में हुई हिंसक घटनाओं में आरएसएस तथा बजरंग दल के लोगों ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर हिंसा को अंजाम दिया। पीड़ित परिवारों के प्रति आपका संवेदनशील रवैया होना चाहिए था, लेकिन 8 मई को ग्वालियर में होते हुए भी आपने पीड़ित परिवारों से घर जाकर मिलना उचित नहीं समझा, जिसके लिए पीड़ितों से माफी मांगना चाहिए।