दो विदेशी समेत अाठ युवतियां पकड़ाईं , सेक्स रैकेट का शक
भोपाल| गांधी नगर इलाके से पुलिस ने रविवार रात दो विदेशी समेत 8 युवतियों को सेक्स रैकेट के संदेह में गिरफ्तार किया। पांच युवकों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस को रविवार रात गांधी नगर इलाके में कुछ संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिली। पुलिस ने दबिश देते हुए मौके से 8 युवतियों और पांच युवकों काे हिरासत में लिया। पूछताछ में दो युवतियां थाईलैंड, एक नागालैंड और पांच भोपाल की निकलीं। एसपी नॉर्थ हेमंत चौहान के अनुसार सभी से पूछताछ और अन्य कार्रवाई देर रात तक जारी थी।