पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • करोंद में नर्मदा लाइन में लीकेज, 7 काॅलोनियों में नहीं होगी पानी की सप्लाई

करोंद में नर्मदा लाइन में लीकेज, 7 काॅलोनियों में नहीं होगी पानी की सप्लाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल करोंद चौराहा के समीप बृज कॉलोनी में नर्मदा की पाइप लाइन रविवार सुबह फूट गई। देर रात 11 बजे तक इसे सुधारा नहीं जा सका था। इस वजह से बृज कॉलोनी, रतन कॉलोनी, कृषक नगर, दुर्गा नगर, पलासी, शंकर नगर और गोपाल नगर में सोमवार को पानी सप्लाई नहीं होगी। जानकारी के अनुसार रविवार शाम को आरिफ नगर में भी एक पाइप लाइन फूट गई। देर शाम तक इस बारे में नगर निगम के इंजीनियर कोई जानकारी नहीं दे रहे थे। संबंधित जोन के इंजीनियरों के मोबाइल बंद थे। उधर, मंगलवारा, चौक और आसपास के क्षेत्रों में पानी सप्लाई की स्थिति में कोई सुधार नहीं आया है।

खबरें और भी हैं...