भोपाल| हनुमानगंज इलाके में सड़क हादसे में घायल एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। इब्राहिमगंज निवासी 57 वर्षीय देवेंद्र तिवारी प्राइवेट नौकरी करते थे। शुक्रवार रात वे काम खत्म कर पैदल घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उन्हें एक मिनी बस ने पीछे से टक्कर मार दी। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार रात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मिनी बस ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।