किसानों का बंद : दूध, फल और सब्जी गांव में मिलेगी
भोपाल | एक से 10 जून तक हो रही किसानों की हड़ताल और बंद में चने से जुड़े किसानों को मंडियों में चना बेचने की छूट रहेगी। राष्ट्रीय मजदूर किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा ने बताया कि बंद के दौरान यह व्यवस्था भी की जाएगी कि गांव के बाहर किसान दूध, फल और सब्जी की बिक्री करेगा। जिसे चाहिए वह शहर से गांव में जाकर यह ले सकता है। किसान संगठनों के अनुसार देशव्यापी गांव बंद के दौरान किसान अपने घर पर ही रहेंगे। शहर नहीं आएंगे और न शहर से कोई वस्तु खरीदेंगे। किसानों की मांग है कि पूरा कर्ज माफ हो। डेढ़ गुना लागत मिले।