होशंगाबाद रोड पर बीती रात तीन बदमाशों ने हाथ दिखाकर बाइक सवार को रोक लिया। उन्होंने चाकू से घायल कर उससे मोबाइल फोन और रुपए लूट लिए। भोपाल में बीते तीन दिन में लूट की तीन वारदातें हो चुकी हैं। इनमें से एक भी वारदात के आरोपी को पुलिस गिरफ्तार करने में सफल नहीं हो सकी है।
बंगरसिया निवासी 21 कृष्णा विश्वकर्मा पिता ज्ञानचंद्र विश्वकर्मा ने मिसरोद पुलिस को बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे वे कृष्णापुरम से घर जा रहा था। दीपड़ी जोड़ के पास तीन युवकों के हाथ दिखाने पर मैंने बाइक रोक दी। वे पेट्रोल मांगने लगे। मैंने उन्हें पेट्रोल पंप से भरवाने की बात कही तो एक बदमाश ने चाकू निकालकर हमला कर दिया। मैंने बचने की कोशिश की। इसके बाद दो बदमाशों ने घायल कर जेब से मोबाइल फोन और 300 से 400 रुपए लूट लिए। वारदात के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए। इससे पहले अशोका गार्डन और एमपी नगर में भी बदमाश लूट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। सभी मामलों के आरोपी फरार हैं।