पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्लैंडर्स : अगले हफ्ते आएगी 200 घोड़ों के ब्लड सैंपल की रिपोर्ट

ग्लैंडर्स : अगले हफ्ते आएगी 200 घोड़ों के ब्लड सैंपल की रिपोर्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में ग्लैंडर्स बीमारी ने पैर पसार लिए हैं। काजी कैंप निवासी रहमान के 14 घोड़ों के ब्लड सैंपल जांच के लिए हिसार के शासकीय अश्व अनुसंधान केन्द्र भेज गए थे। इसकी जांच रिपोर्ट में तीन घोड़ों में ग्लैंडर्स की पुष्टि हुई। 200 अन्य घोड़ों के ब्लड सेंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं, इनकी रिपोर्ट भी अगले हफ्ते आने की उम्मीद है। जिन तीन घोड़ों में ग्लैंडर्स की पुष्टि हुई थी, उन्हें पशु चिकित्सा विभाग, नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शनिवार को अपने कब्जे में लिया था। इन्हें भानपुर खंती ले जाकर यूरेशिया प्रोसेस के तहत जहर का इंजेक्शन देकर मारा गया। नगर निगम की टीम ने यहां गहरे गड्ढे में दफन किया है।

पशु चिकित्सा विभाग सतर्क

रहमान के एक घोड़े की ग्लैंडर्स से पहले ही मौत हो चुकी है। ऐसे में विभाग ने घोड़ों के सैंपल के साथ ही रहमान के परिवार के सात लोगों के ब्लड सैंपल जांच के लिए हिसार भेजे थे। हालांकि, जांच में एक भी पॉजीटिव नहीं पाया गया है। घोड़ों में ग्लैंडर्स की पुष्टि होने के बाद अब पशु चिकित्सा विभाग और ज्यादा सतर्क हो गया है। ऐसे में विभाग सेकंड प्रोसेस के तहत तीन महीने बाद फिर से सभी घोड़ों के ब्लड सैंपल दोबारा जांच के लिए हिसार भेजेगा।

खबरें और भी हैं...