भोपाल| अधिकमास के चलते शहर में कई स्थानों पर कथाओं के आयोजन किए जा रहे हैं। दुर्गा चौक तलैया स्थित श्रीकृष्ण सेन समाज मंदिर में रविवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। अमराई गेंहूखेड़ा में हो रही रामकथा में पं. वैभव भटेले ने कहा कि भगवान की भक्ति में गृहस्थी कोई बाधा नहीं है। सच तो यह है कि सद्गृहस्थ का आनंद योगियों से भी बढ़कर है। मालवीय रजक समाज के पिपलेश्वर महादेव मंदिर पुलपुख्ता में आचार्य वेंकटेश महाराज ने रामकथा का वाचन किया। इस अवसर पर राम जन्मोत्सव मनाया गया। अध्यक्ष नरेश मालवीय, प्रकाश मालवीय व कुंदन मालवीय आदि ने व्यास पीठ की पूजा की।