पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तपिश बरकरार.. दूसरे दिन भी पारा 400 पार

तपिश बरकरार.. दूसरे दिन भी पारा 400 पार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगलवार को शहर दूसरे दिन भी खूब तपा। पारा अधिकतम 40 डिग्री पार ही बना रहा। चिलचिलाती धूप से लोग बेहाल रहे। सोमवार को दिन का तापमान 40.1 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा। सुबह 8.30 बजे ही तापमान 30.6 डिग्री था। तपिश के हालात यह थे कि दोपहर होने से पहले सुबह 6 घंटे में ही पारा 11 डिग्री ऊपर चढ़ गया था। रात का तापमान भी सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि बादल छंट चुके हैं। तापमान के साथ नमी भी अधिक है। इस वजह से गर्मी व उमस बढ़ी है। अनुमान है कि मंगलवार को भी ऐसी ही तपिश और उमस बनी रहेगी। पिछले साल महीने भर में 18 अप्रैल को सबसे ज्यादा तापमान 42.7 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मिल रहे ट्रेंड के अनुसार इस बार अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में दिन का तापमान इससे भी ज्यादा हो सकता है।

खबरें और भी हैं...