पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हाईवे खोदकर भर दी मिट्‌टी, दिनभर फंसते ही रहे वाहन

हाईवे खोदकर भर दी मिट्‌टी, दिनभर फंसते ही रहे वाहन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल|सुभाष नगर रेलवे क्रासिंग के पास रविवार देर रात कोलार पाइप लाइन बदलने के लिए नेशनल हाईवे को खोद दिया गया। नतीजा रात में यहां वाहनों की कतार लग गई। साेमवार को दिन में भी कई बार ट्रक और दूसरे लोडिंग वाहन खुदी हुई सड़क पर फंस गए और ट्रैफिक जाम होता रहा। इस पूरे मामले में निगम की लापरवाही फिर सामने आ गई। न तो निगम ने सूचना देना उचित समझा न नोटिस बोर्ड लगाया।

सोमवार सुबह 10:30 बजे फंसा ट्रक...दोपहर 12 बजे निकल पाया

इन कारणों से हुई लोगों की फजीहत

ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम या यहां काम कर रही कंपनी ने एक-दूसरे से समन्वय नहीं बनाया।

रेलवे क्रासिंग के सामने सड़क को बीच में काट दिया गया है। लेकिन इसके लिए ट्रैफिक को डायवर्ट नहीं किया गया।

जिस जगह पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी गई वहां न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगा था और न ही काम करने वाली एजेंसी का कोई नाम था। यह पता लगाना ही मुश्किल था कि आखिर यह सड़क किसने और क्यों खोदी है?

यहां खोदी गई थी सड़क

कंपनी को दी चेतावनी

पाइपलाइन बिछाने के इस काम के कारण परेशानी की जानकारी मिली है। सड़क की खुदाई शुरू करने से पहले ट्रैफिक पुलिस और अखबारों को इसकी सूचना दी जाएगी ताकि लोगों को परेशानी न हो। यहां कार्य करने वाली कंपनी को चेतावनी भी दी है । - एमपी सिंह, अपर आयुक्त (नगर निगम)

खबरें और भी हैं...