पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एनएलआईयू: अाज हाे सकती है असिस्टेंट रजिस्ट्रार की बर्खास्तगी पर चर्चा

एनएलआईयू: अाज हाे सकती है असिस्टेंट रजिस्ट्रार की बर्खास्तगी पर चर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| एनएलआईयू में मंगलवार को कार्यपरिषद की बैठक आयोिजत की जानी है। बैठक में परीक्षा शाखा के िनलंिबत असिस्टेंट रजिस्ट्रार रंजीत सिंह को बर्खास्त करने के प्रस्ताव पर चर्चा होनी है। लेकिन बैठक वर्किंग डे में होने से इस पर संकट के बादल मंडराते िदख रहे हैं। इसके कारण सदस्यों ने आपत्ति दर्ज कराकर तारीख आगे बढ़ाने को कहा है। एनएलआईयू में अलग-अलग चार सत्रों के 16 िवद्यार्थियों को गलत तरीके से बीए-एलएलबी (अॉनर्स) की डिग्री अवार्ड करने का मामला सामने आ चुका है। इस मामले में इंटरनल कमेटी की जांच िरपोर्ट के बाद हाईकोर्ट के रिटायर्ड जिस्टस अभय गोहिल ने असिस्टेंट रजिस्ट्रार िसंह को दोषी पाया है। रजिस्ट्रार गिरीबाला सिंह ने बताया कि बैठक के िलए मंगलवार का िदन ही तय िकया गया है। लेिकन अभी कहा नहीं जा सकता िक बैठक होगी भी या नहीं। कोरम पूरा होने पर ही बैठक होगी।

खबरें और भी हैं...