पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अनुकंपा नियुक्ति के मामलों का निराकरण करें: सारंग

अनुकंपा नियुक्ति के मामलों का निराकरण करें: सारंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सहकारिता, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जिले के प्रभारी विश्वास सारंग ने झाबुआ में लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका मौके पर निराकरण करवाया। सारंग ने आदिवासी विकास विभाग में लंबित अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों पर कलेक्टर को कार्रवाई के निर्देश दिए। सारंग ने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति के मामलों में सहानुभूतिपूर्वक निर्णय किया जाए और जितने भी लंबित मामले हैं, उनका निराकरण तत्काल किया जाए।

पेटलावद तहसील में भायमा ताहेड द्वारा लोक निर्माण विभाग की सड़क निर्माण में लापरवाही की शिकायत और कार्यपालन यंत्री के उपस्थित नहीं होने पर सारंग ने कलेक्टर को जांच करने और ईई के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा। सारंग ने कहा कि गर्मी में पर्याप्त पेयजल की उपलब्धता को सुनिश्चित करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हैंडपंपों का खनन करवाया जाएगा। सारंग ने किसान सम्मेलन में कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के हित में अनेक निर्णय लिए हैं।

खबरें और भी हैं...