मौसम रिपोर्टर . भोपाल | प्रदेश में मौसम के तेवर और तीखे हो गए हैं। हालात ये हैं कि भोपाल संभाग में भोपाल और राजगढ़ में रविवार की रात इस सीजन की सबसे गर्म रात रही। जहां राजधानी में रात का पारा 31.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, वहीं राजगढ़ में ये 31.8 डिग्री पर पहुंच गया। भोपाल में पिछले 16 साल में ऐसा पांचवीं बार हुआ है जब मई में रात इतनी तपी है। इससे पहले 17 मई 2002 को रात का तापमान 32.9 डिग्री दर्ज किया गया था। जोकि 1980 से लेकर अब तक 38 साल में मई में रात का सबसे ज्यादा तापमान है। -पढ़ें भोपाल फ्रंट पेज
खरगोन में पारा 46 डिग्री के करीब
लू चलने से भट् ठी की तरह तपा प्रदेश
दिन की बात करें तो सोमवार को प्रदेश में खरगोन सबसे गर्म रहा। यहां पारा 46 डिग्री पर पहुंच गया। होशंगाबाद, खजुराहो, दमोह, खरगोन सहित कई शहरों में लू चलने से पूरा प्रदेश भट्ठी की तरह तपता रहा। कई शहरों में पारा 43-44 डिग्री या उसके पार रहा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि 80 फीसदी जगह दिन-रात के तापमान में इजाफा हुआ।
आगे क्या : अगले दो दिन 12 जिलों में लू के आसार
मौसम एक्सपर्ट एसके नायक ने बताया कि अगले 48 घंटे के दौरान प्रदेश के बैतूल, होशंगाबाद, खरगोन, रतलाम, शाजापुर, खंडवा, बुरहानपुर, छतरपुर, दमोह, सागर, रायसेन और राजगढ़ में लू चलने की संभावना है।
ये शहर भी खूब तपे
राजगढ़ 45.20
दमोह 45.00
होशंगाबाद 44.90
खजुराहो 44.80
शाजापुर 44.70
यहां रात ज्यादा गर्म
दमोह 30.80
गुना 30.60
जबलपुर 29.60
शाजापुर 30.40