भोपाल|आरटीआई कार्यकर्ता अजय पाटीदार ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के भाई रोहित चौहान ने धांधली और निगम अफसरों की मिलीभगत से गेंट्री का काम हासिल कर लिया। पाटीदार ने सूचना के अधिकार से प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर कहा कि आरएफपी में बताए गए 160 स्थानों पर गेंट्री नहीं लगा कर 15 लोकेशन पर ही गेंट्री लगाई गईं। 48 गेंट्री ऐसी हैं जिनकी स्थापना करने के बाद अनुमति ली गई। बाणगंगा में जो गेंट्री गिरी वह महापौर आलोक शर्मा और निगमायुक्त प्रियंका दास के मौखिक निर्देश पर लगाई गई थी। पाटीदार ने टेंडर प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े किए हैं। उधर, निगमायुक्त प्रियंका दास ने कहा कि गेंट्री लगाने के लिए दिए गए कांट्रेक्ट में प्रक्रिया का पालन किया गया है।