भोपाल|उच्च शिक्षा विभाग की ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया को राज्यपाल ने स्वीकृत कर दिया है । इसके बाद भी अधिकारी काउंसलिंग का शेड्यूल जारी नहीं कर रहे हैं। इसका कारण विभाग कॉलेजों की प्रोफाइल अपडेट नहीं होना बताया जा रहा है। विभाग की इस लचर व्यवस्था से छात्रों का इंतजार भी बढ़ता जा रहा है। क्योंकि माध्यमिक शिक्षा मंडल को रिजल्ट घोषित किए हुए एक सप्ताह हो चुका है। इसके बाद भी रजिस्ट्रेशन शुरू नहीं हो सकें हैं। समय पर काउंसलिंग शुरू नहीं होती है तो इसका असर सीधे तौर पर अकादमिक कैलेंडर पर पड़ेगा। उधर, विभाग ने 150 ऐसे कॉलेजों की सूची भी जारी की है, जिन्होंने अब तक ई-प्रवेश पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल अपडेट नहीं की है।