पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीलक्स एसी बस से भोपाल से इंदौर का किराया 289, सुपर लग्जरी एसी बसों में लगेंगे 337 रुपए

डीलक्स एसी बस से भोपाल से इंदौर का किराया 289, सुपर लग्जरी एसी बसों में लगेंगे 337 रुपए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परिवहन विभाग ने सामान्य यात्री बस किराए में 10 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी। रात में चलने वाली सामान्य श्रेणी की बस के किराए में भी 10 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, यह बढ़ोतरी कब से लागू होगी, ये फिलहाल तय नहीं है, क्योंकि विभाग ने इस संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किया है। परिवहन विभाग की तरफ से भोपाल से इंदौर रूट पर चलने वाली बसों की किराया सूची सोमवार को जारी की गई है। परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव मलय श्रीवास्तव ने बताया कि एक-दो दिन के भीतर किराया बढ़ोतरी का नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा।

चुनावी साल में यात्रियों को झटका... भोपाल-इंदौर रूट पर चलने वाली बसों के लिए किराया सूची जारी

बसों की श्रेणी वर्तमान किराया बढ़ोतरी के बाद

डीलक्स नॉन एसी 218.50 रुपए 240.35 रुपए

स्लीपर बस 244.72 रुपए 269.19 रुपए

डीलक्स एसी बस 262.20 रुपए 288.42 रुपए

सुपर लक्जरी एसी बस 305.90 रुपए 336.49 रुपए

सामान्य यात्री बस किराए में 10 फीसदी की बढ़ोतरी.... भोपाल से इंदौर सामान्य बस का किराया 192 रुपए 28 पैसे हो जाएगा, जो कि अभी 174 रुपए 80 पैसे लगता था। इसी तरह सामान्य श्रेणी की बसों में रात्रि किराया में 10 फीसदी बढ़ोतरी के बाद 192 रुपए 28 पैस को बढ़ाकर 211 रुपए 51 पैसा हो जाएगा। गौरतलब है कि बस ऑपरेटरों ने 40 फीसदी तक किराया बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था।

खबरें और भी हैं...