भोपाल|इंस्टीट्यूट फॉर एक्सीलेंस इन हायर एजुकेशन एडमिशन के लिए इस बार अपने स्तर पर ऑनलाइन काउंसलिंग आयोजित कर रहा है। स्टूडेंट्स अंडर ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन के लिए साेमवार सुबह 11 बजे से पोर्टल www.iehe.ac.in के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। पहले चरण में रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तिथि 5 जून है। काउंसलिंग का पूरा टाइम टेबल पोर्टल से प्राप्त किया जा सकता है।