भास्कर न्यूज . ग्वालियर/भोपाल | ग्वालियर के बिड़ला नगर पुल के पास हजरत निजामुद्दीन से विशाखापट्टनम के बीच चलने वाली सुपरफास्ट एपी एसी एक्सप्रेस में सोमवार सुबह 11:48 बजे आग लग गई। ट्रेन के दो कोच बी-6, बी-7 इसकी चपेट में आ गए। आग की लपटों को देखते ही ट्रेन को वहीं रोक दिया गया। जिस बोगी में आग लगी थी, उसमें 37 डिप्टी कलेक्टर सवार थे, जो उत्तराखंड से ट्रैकिंग कर भोपाल लौट रहे थे। सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। इन्हीं बोगी में भोपाल के 32 यात्री भी सवार थे, जिन्हें भी बचा लिया गया। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक आग शाॅर्ट सर्किट की वजह से लगी है। -विस्तृत पेज 7
इस खबर से जुड़ा पूरा वीडियो देखने के लिए अपने मोबाइल फोन से इस QR कोड को स्कैन करें।