पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब 28 को होगी ईसी की आपातकालीन बैठक

अब 28 को होगी ईसी की आपातकालीन बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में मंगलवार को आयोजित कार्यपरिषद बैठक टाल दी गई है। इस बैठक में कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाकर 62 करने के प्रस्ताव पर चर्चा होनी थी। क्योंकि बीयू के कुछ कर्मचारी ३१ मई को रिटायर्ड हो रहे हैं। इसलिए, विवि प्रशासन ने इस संबंध में बैठक बुलाई थी। लेकिन, प्रशासन ने इसमें 12 से अधिक प्रस्ताव शामिल कर लिए। जिसमें अधिकतर प्रस्ताव कर्मचारियों व शिक्षकों से जुड़े थे। अब 28 मई को आपातकालीन बैठक बुलाई गई है। कार्यवाहक कुलपति प्रो.डीसी गुप्ता ने बैठक टालने का कारण बताया कि कुछ सदस्यों ने बैठक में शामिल नहीं हो पा रहे थे, इसलिए बैठक टाली गई है। अब यह बैठक 28 मई को होगी।

खबरें और भी हैं...