पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धार्मिक अनुष्ठानों के बीच गो सेवा और पर्यावरण की शुद्धि का संकल्प

धार्मिक अनुष्ठानों के बीच गो सेवा और पर्यावरण की शुद्धि का संकल्प

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| ज्येष्ठ अधिकमास (पुरुषोत्तम मास) के चलते शहरभर में धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला जारी है। खास बात यह है कि इन आयोजनों में आस्था और भक्ति के बीच गो सेवा, पर्यावरण की शुद्धि और रचनात्मक कार्यों के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

श्रीनाथ मंदिर : गो सेवा का लिया संकल्प

वैष्णव संप्रदाय के श्रीनाथ जी मंदिर लखेरापुरा में सोमवार को अधिकमास उत्सव के दौरान सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण के गो चराने जाने की रस्म संपन्न कराई गई। इसके बाद मंदिर में मौजूद भक्तों ने गो पूजा व आरती की। मंदिर के मुख्य हेमकांत शर्मा ने सभी भक्तों से कहा कि वे इस अवसर पर आजीवन गो सेवा का संकल्प लें और पर्यावरण शुद्धि के लिए पौधरोपण भी करें। श्रीकांत शर्मा ने बताया कि गोचारण उत्सव में गायों को चारा खिलाया गया। भगवान श्रीनाथ जी के कुंडवारा महोत्सव में उनका शृंगार, अभिषेक व पूजा भी की गई।

पिपलेश्वर महादेव : राम बारात

निकली, हुआ सीता स्वयंवर

पिपलेश्वर महादेव मंदिर पुलपुख्ता में मालवीय रजक समाज संध के तत्वाधान में आयोजित राम कथा में राम विवाह प्रसंग की प्रस्तुति की गई। काली मंदिर से भगवान राम की बारात निकाली गई, जो कथा स्थल पर पहुंची। यहां सीता स्वयंवर हुआ। भक्तों ने खुशी का इजहार करते हुए पुष्प वर्षा की।

दत्त मंदिर : स्वयंवर कीर्तन महोत्सव

दत्त मंदिर अरेरा कॉलोनी में सोमवार को समर्थ सेवा मंडल, मराठी साहित्य अकादमी व गुरुदेव सेवा मंडल के तत्वावधान में स्वयंवर कीर्तन महोत्सव का गणेश व भगवान दत्तात्रेय की पूजा के साथ शुभारंभ हुआ। मुंबई की गायिका मंजूसा भावे ने कीर्तन के माध्यम से भगवान विष्णु की लीलाओं का वर्णन किया। पं. चन्द्रकात बेहरे, रोहिणी शिंगवेकर, विजय अपशंकर व अश्विन खरे ने आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। नितिन अवसरकर ने बताया कि 27 मई तक राम-सीता, कृष्ण रुक्मिणी, अर्जन द्रौपदी, शिव-पार्वती स्वयंवर आदि देवी-देवताओं के विवाह प्रसंग की प्रस्तुति की जाएगी।

खबरें और भी हैं...