मंत्रालय, तृतीय वर्ग, लघु वेतन, लिपिक वर्ग कर्मचारी संघों ने मिलकर सोमवार को मन्नत यात्रा निकाली। विंध्याचल भवन से काली मंदिर तक निकाली गई यात्रा में हाथों में बैनर और तख्तियां लिए कर्मचारियों ने मांगों को लेकर नारेबाजी की। इससे पहले सभा हुई, इसे सुधीर नायक, उमाशंकर तिवारी, एलएन शर्मा, मनोज वाजपेयी, आरके पटेल सहित कई पदाधिकारियों ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि शासन ने लिपिकों एवं चतुर्थ श्रेणी संवर्ग के कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान ही नहीं दिया। लिपिकों के लिए बनाई गई रमेशचंद्र शर्मा कमेटी की सिफारिशें अब तक नहीं मानी गईं।