पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूर्व सीएम कैलाश जोशी की बहन और बहनोई की मौत

पूर्व सीएम कैलाश जोशी की बहन और बहनोई की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनकच्छ (देवास) | सड़क हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की चचेरी बहन और बहनोई की मौत हो गई। दंपती कार में सवार थे, जिसे भोपाल से पुणे जा रही वर्मा बस ने टक्कर मार दी। दुर्घटना इंदौर-भोपाल रोड पर देवास जिले के सोनकच्छ के पास मंगलवार रात करीब आठ बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोनकच्छ के समीप पप्पू रिसोर्ट्स के सामने स्लीपर कोच बस इंदौर की तरफ से ओवरटेक करते हुए सामने से आई कार से जा भिड़ी। कार में सवार नारायण शंकरलाल दुबे (66) एवं प|ी गायत्री दुबे (55) दोनों निवासी भोपाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

एड्स कंट्रोल बोर्ड के रिटायर्ड कर्मचारी थे : नारायण दुबे एड्स कंट्रोल बोर्ड भोपाल के रिटायर्ड कर्मचारी थे। उनके पुत्र गौरव दुबे मांगलिया स्थित सांची दूध के रूट सुपरवाइजर हैं। पति-प|ी के शव ढाबा संचालक मनप्रीतसिंह सबरवाल द्वारा वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनकच्छ पहुंचाए गए। घटना की सूचना लगते ही कैलाश जोशी के पुत्र व प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री दीपक जोशी भी सोनकच्छ पहुंच गए थे।

प|ी गायत्री के साथ नारायण दुबे।

खबरें और भी हैं...