पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 1 जनवरी 2016 के पहले रिटायर कर्मचारियों को 7वां वेतनमान, पेंशन में 14% का फायदा

1 जनवरी 2016 के पहले रिटायर कर्मचारियों को 7वां वेतनमान, पेंशन में 14% का फायदा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
1 जनवरी 2016 के पहले रिटायर कर्मचारियों को 7वां वेतनमान, पेंशन में 14% का फायदा

पॉलिटिकल रिपोर्टर | भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले प्रदेश के 4 लाख 39 हजार पेंशनर्स की नाराजगी खत्म कर दी है। शिवराज ने ने मंगलवार को सीएम हाउस में 1 जनवरी 2016 के पहले रिटायर हुए पेंशनर्स से मुलाकात के दौरान उन्हें शासकीय कर्मचारियों के समान ही सातवां वेतनमान दिए जाने की घोषणा कर दी। यानी उन्हें अब 1 जनवरी 2016 को मिल रही मूल पेंशन में 2.57 फीसदी वृद्धि कर बढ़ी हुई पेंशन का लाभ दिया जाएगा। इससे प्रत्येक पेंशनर्स को 14 फीसदी का फायदा होगा, जिससे पेंशन में उन्हें 742 रुपए से 12 हजार रुपए तक ज्यादा मिलेंगे। शेष | पेज 13 पर



पेंशनर्स को नकद भुगतान 1 अप्रैल 2018 से किया जाएगा। इसके लिए वित्त विभाग जल्दी ही कैबिनेट में मंजूरी के लिए प्रस्ताव लाएगा, जहां से अनुमति के बाद अलग से आदेश जारी किए जाएंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि पेंशनर्स को बढ़ी हुई पेंशन का लाभ जल्दी ही मिलेगा। इस घोषणा से सरकार पर हर साल 850 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार आएगा।

पेंशनर्स थे नाराज, सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में नुकसान की थी आशंका

विधानसभा के बजट सत्र में राज्य सरकार ने 1 जनवरी 2016 के पहले रिटायर हुए पेंशनर्स को को 2.42 के फार्मूले के हिसाब से पेंशन में बढ़ोतरी की घोषणा की थी जिससे उन्हें 10 फीसदी लाभ ही मिलना था। वहीं, सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और 1 जनवरी 2016 के बाद रिटायर हुए 48 हजार पेंशनर को सातवें वेतनमान का लाभ 2.57 के फार्मूले के अनुसार दिया था, जिससे उन्हें 14 फीसदी तक फायदा हो रहा था। सरकार के इस दोहरे मापदंड से पेंशनर्स में खासी नाराजगी थी जिसका खमियाजा उसे आगामी विधानसभा चुनाव में होने की आशंका थी। इसे भांपते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वित्त मंत्री जयंत मलैया को सौंपी थी। मलैया ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पेंशनर की इस समस्या का निराकरण किया।

4.39 लाख पेंशनर्स को न्यूनतम 742 रु. से 12 हजार रु. तक का फायदा

पेंशनर को निजी अस्पतालों में इलाज की भी मिलेगी सुविधा

मुख्यमंत्री ने पेंशनर्स को सरकारी अस्पताल के अलावा निजी अस्पतालों में भी इलाज की सुविधा दिए जाने के लिए अलग से पेंशनर्स हेल्थ स्कीम बनाए जाने का एेलान किया। फिलहाल पेंशनर्स को सरकारी अस्पताल में ही इलाज की सुविधा थी। उन्होंने पेंशनर्स की लंबित बड़ी मांग 1 जनवरी 2016 से 30 मार्च 2018 के बीच बढ़ी हुई पेंशन का एरियर दिए जाने पर भी विचार किए जाने का आश्वासन दिया।

खबरें और भी हैं...