भोपाल| अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय बेनजीर कॉलेज के कोलार स्थित नए भवन में संचालित हो रहा है। इसके स्थाई परिसर में भवन कब तक तैयार होगा, इसका जवाब विवि प्रशासन के पास नहीं है। अभी भी 40 प्रतिशत कार्य होना बाकी है। इसका निर्माण कार्य चार साल से चल रहा है। ऐसे में बेनजीर कॉलेज को नए सत्र में भी पुराने भवन में ही कक्षाएं संचालित करनी पड़ेगी।
बेनजीर कॉलेज द्वारा नए भवन में शिफ्ट होने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले साल छात्रों के विरोध के कारण नया भवन हिंदी विवि को दे दिया गया था। इसके बाद भी प्राचार्य डॉ. विभा शुक्ला ने उच्च शिक्षा विभाग से कॉलेज को नए भवन में शिफ्टिंग करने मांग की जा रही है। उम्मीद थी कि नए सत्र में उसे नया भवन मिल जाएगा। उधर, हिंदी विवि के रजिस्ट्रार डॉ. एसके पारे का कहना है वे अभी भवन खाली करने की स्थिति में नहीं है।