पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हर ब्लॉक में होंगे ओबीसी के छात्रावास, अन्य मांगों पर भी करेंगे विचार : सीएम

हर ब्लॉक में होंगे ओबीसी के छात्रावास, अन्य मांगों पर भी करेंगे विचार : सीएम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा द्वारा टीटी नगर दशहरा मैदान में रविवार को यादव महाकुंभ समाज संगठन की शक्ति प्रदर्शन के रूप में हुआ। इसमें वक्ताओं ने कहा कि समाज को पूरे देश में राजनीति के क्षेत्र में समाज की आबादी के अनुपात से प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। महासंघ ने पिछड़े वर्ग का आरक्षण बचाने और यादव रेजीमेंट का गठन करने की मांग प्रमुखता से उठाई। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की कि पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए हर ब्लॉक मुख्यालय स्तर पर छात्रावास खोले जाएंगे। अन्य मांगों को पूरा कराने के लिए भी वे प्रयास कर रहे हैं। पूर्व मंत्री बाबूलाल गौर ने समाज के लोगों से कहा कि वे आश्वासनों पर भरोसा न करें। श्रीकृष्ण के कर्म करने के संदेश पर चलते हुए अपने हक को पाने की लड़ाई लड़े। यादव महाकुंभ का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा व जय यादव, जय माधव के जयघोष के साथ किया गया। प्रदेशाध्यक्ष जगदीश यादव व जिलाध्यक्ष रामस्वरुप यादव ने समाज के भवन के लिए जमीन आवंटन, दुग्ध डेरी को उद्योग का दर्जा देने की मांग भी की।

सम्मेलन में एक ही मंच पर दिखाई दिए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा का आयोजन

टीटी नगर दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का किया सम्मान।

पिछड़े वर्ग के विद्यार्थी छात्रवृत्ति योजना का लाभ लें

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि महासभा के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश यादव ने छात्रावास, सामुदायिक भवन और धर्मशाला के लिए जमीन की मांग उठाई है। मेरा कहना है कि वो तो आपको मिलेगी ही। इसके लिए मैं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ललिता यादव की ड्यूटी लगा देता हूं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हम पीछे रह गए हैं, आगे बढ़ने के लिए शिक्षा जरूरी है। उन्होंने पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को दी जाने वाली छात्रवृति योजना का लाभ लेने की बात कही। राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सत्यप्रकाश ने कहा कि महासभा में अनुशासनहीनता करने वालों को हटा दिया गया है।

पवन यादव के पुत्र को मिलेगी सरकारी नौकरी : इस मौके मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि ड्यूटी के दौरान आंखें खोने वाले पुलिस उप निरीक्षक पवन कुमार यादव के पुत्र को शासकीय नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि रतलाम में पदस्थ पुलिस उप निरीक्षक यादव की आंखें अपने कर्तव्य पर मुस्तैदी से डटे रहते हुए क्षतिग्रस्त हो गईं थीं। सरकार द्वारा विशेष विमान से उनको आंखों के उपचार के लिए भिजवाया गया था। दुर्भाग्य से वो ठीक नहीं हुईं। इसलिए उनके पुत्र को शासकीय नियुक्ति दी जाएगी।

हम तो अरुण को भावी सीएम के रूप में देख रहे थे, पर उन्हें पहले ही हटा दिया

यादव महासभा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव के पक्ष में शक्ति प्रदर्शन किया। पूर्व में दिग्विजय सिंह की खिलाफत कर सुर्खियों में आए महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा कि समाज तो अरुण यादव को प्रदेश के भावी सीएम के रूप में देख रहा था, लेकिन साढ़े चार साल के संघर्ष के बाद जब चुनाव का समय आया तो कांग्रेस ने उन्हे प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया। ऐसा पहली बार नहीं हुआ यादव के पिता स्व. सुभाष यादव को भी ऐसे ही हटाया था।

आश्वासन देने वाले तो आते रहेंगे...हम अपना हक लेकर रहेंगे : गौर

किसने-क्या कहा

हमें अपना अधिकार लेना है- पूर्व मंत्री गौर ने कहा कि आश्वासन देने वाले तो हमेशा आते हंै, घोषणा करने वाले भी आते हंै, लेकिन हमें अपना अधिकार लेना है। इसलिए उठो, जागो, आगे बढ़ो, जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो आगे बढ़ों यही संदेश भगवान कृष्ण ने दिया है।

आरक्षण बढ़ाएं- पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव ने कहा कि यादव समाज को संगठित रहना होगा। उन्होंने सरकार से पिछड़े वर्ग के आरक्षण को 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने की मांग की।

संगठन शक्ति बढ़ाएं : राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि कई मौकों पर राजनीति में समाज के लोगों के साथ अन्याय हुआ है। अब ऐसा नहीं चलेगा। समाज के लोग विभिन्न दलों में हैं। उन्होंने समाज में विघटनकारी तत्वों को फटकार भी लगाई और कहा कि कई कतिपय लोगों ने महासभा में फूट डालने की कोशिश की है। समाज के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश यादव ही है, और वे ही रहेंगे। सांसद लक्ष्मी नारायण यादव, विधायक मोहन यादव, बीडीए अध्यक्ष ओम यादव, विधायक मोहन यादव, विधायक सचिन यादव, प्रदेश प्रभारी चौधरी प्रमोद यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा महासभा दिनेश यादव आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...