पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के नाम से कीर्ति स्तंभ के साथ बनेगा उपवन भी

आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के नाम से कीर्ति स्तंभ के साथ बनेगा उपवन भी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कमलापार्क स्थित राजा भोज सेतु के पास नगर निगम द्वारा आचार्य विद्यासागर महाराज के नाम से बनाए जाने वाले स्वर्ण संयम कीर्ति स्तंभ के लिए रविवार सुबह मुनिश्री भूतबली सागर महाराज के सान्निध्य में महापौर आलोक शर्मा ने भूमि पूजन की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रानी कमलापति एवं राजा भोज के साथ ही आचार्य विद्यासागर स्वर्ण संयम कीर्ति स्तंभ लोगों को दया एवं संयम की शिक्षा देगा।

इस मौके पर सांसद आलोक संजर व समाज के अध्यक्ष प्रमोद हिमांशु भी मौजूद थे। भूमिपूजन समारोह में धर्म सभा भी हुई। इसमें मुनिश्री सागर के प्रवचन हुए। समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे। प्रवक्ता संजय जैन मुंगावली ने बताया की आचार्यश्री के 50 वे दीक्षा दिवस पर नगर निगम द्वारा बनाए जाने वाले कीर्ति स्तंभ के पास उपवन भी बनेगा।

खबरें और भी हैं...