पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वन विहार में मादा तेंदुआ पुरी की माैत, 14 दिन पहले ही छोड़ दिया था खाना

वन विहार में मादा तेंदुआ पुरी की माैत, 14 दिन पहले ही छोड़ दिया था खाना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल|वन विहार में मादा तेंदुआ पुरी की रविवार को मौत हो गई। उसने 14 दिन पहले से नियमित भोजन करना छोड़ दिया था। वह सिर्फ पानी पी रही थी। वन विहार की टीम ने उसे चिकन सूप पिलाने और बकरे का मांस खिलाने के कई बार प्रयास किए थे। लेकिन, वह कुछ भी नहीं खा रही थी। ऐसे में स्कूल ऑफ फोरेंसिक साइंस जबलपुर और राज्य पशु चिकित्सालय के विशेषज्ञों से परामर्श कर उपचार किया। लेकिन, उसकी जान नहीं बच पाई। मादा तेंदुआ को ब्रह्मपुरी डिवीजन महाराष्ट्र से यहां लाया गया था। इसका पोस्टमार्टम वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. अतुल गुप्ता और डॉ. अमोल नरवड़े ने किया। प्रथम दृष्टया माैत की वजह हेपटो-रेनल डिस्फंक्शन लीडिंग टू टोक्सीमिया से होना पता चला है।

खबरें और भी हैं...