प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाली छात्रा के साथ एमपी नगर स्थित एक होटल में ज्यादती का मामला सामने आया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर एक साल तक ज्यादती की। एमपी नगर पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक मूलत: छत्तीसगढ़ निवासी 27 वर्षीय युवती यहां एक गर्ल्स हॉस्टल में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। उसने पुलिस को बताया है कि करीब दो साल पहले उसकी पहचान ऋषभ साहू से हुई थी। वह एक शॉपिंग मॉल में काम करता है। दोनों की दोस्ती गहरी होती चली गई। आरोप है कि एक मई 2017 को आरोपी उसे लेकर एमपी नगर स्थित होटल में आया। शादी का झांसा देकर उसने छात्रा के साथ ज्यादती कर दी। इसके बाद वह लगातार ऐसा करता रहा। शादी की बात करने पर आरोपी हर बार उसे टाल देता था। छात्रा ने बीते महीने उस पर शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज कर दी। इसकी शिकायत उसने पिपलानी पुलिस से भी की थी। इसके बाद भी आरोपी तैयार नहीं हुआ तो छात्रा ने ज्यादती का केस दर्ज करवाया है। आरोपी फरार बताया गया है।
शादी का झांसा देकर होटल में की वारदात