पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सात दिन में शिफ्ट होने थे खंभे डेढ़ माह बाद भी नहीं हट सके

सात दिन में शिफ्ट होने थे खंभे डेढ़ माह बाद भी नहीं हट सके

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदर्श मार्ग निर्माण के दूसरे चरण का काम टेकरी रोड पर जारी है। लेकिन निर्माण के चलते लोगों की समस्याएं भी बढ़ी हुई हैं। दिनभर बाधित आवाजाही के बीच बाजार में आने वाले लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत सड़क के बीच में लगे बिजली के खंभों के कारण हो रही हैं, जिन्हें हटाने के लिए मेयर आलोक शर्मा ने इंजीनियर को सात दिन में काम पूरा करने के निर्देश दिए थे। लेकिन डेढ़ माह से ज्यादा समय बीतने को है, बिजली की लाइनों की शिफ्टिंग का काम शुरू तक नहीं हुआ है। ऐसे में स्थानीय दुकानदार और ग्राहकों के अलावा रहवासियों को भी दिक्कतें हो रही हैं।

लोगों का कहना है कि आदर्श मार्ग के कारण नागरिकों को हो रही समस्याओं को जानकर भी निगम के इंजीनियर लगातार इसकी अनदेखी कर रहे हैं। दुकानदारों ने बताया कि बाजार में आने वाले ग्राहकों का दुकान तक पहुंचना भी मुश्किल हो रहा है। यहां जगह-जगह बिल्डिंग मटेरियल भी पड़ा है, जिसके कारण निकलना मुश्किल हो रहा है।

बीच सड़क पर खंभे होने से दिनभर लगता रहता है जाम

2 अप्रैल.. मेयर ने कहा था- हफ्तेभर में हटाएं

2 अप्रैल को मेयर आलोक शर्मा संतनगर पहुंचे थे। उन्होंने मॉडल रोड निर्माण कार्य शुरू कराते हुए निगम के एई विद्युत से कहा था कि खंभों से लोगों को आवाजाही में दिक्कतें न हो इसलिए सभी खंभों को हफ्तेभर में हटवा लें।

लाइनों की शिफ्टिंग जल्द कराएंगे

मॉडल रोड में सेंट्रल वर्ज बनने का इंतजार है। इसके बाद ही खंभों की शिफ्टिंग की जा सकेगी। -आशीष श्रीवास्तव, असिस्टेंट इंजीनियर, विद्युत, नगर निगम भोपाल

खबरें और भी हैं...