पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सभी पिछड़े वर्गों को संविधान के अनुसार मिले आरक्षण : अपाक्स

सभी पिछड़े वर्गों को संविधान के अनुसार मिले आरक्षण : अपाक्स

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरक्षण की मांग को लेकर सरकारी की मुश्किल कम नहीं हो रही हैं। इसके पक्ष और विरोध में सक्रिय संगठन अपनी मांगें सरकार के सामने रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। रविवार को अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ- अपाक्स की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक राजधानी में हुई। इसमें अति पिछड़ों एवं अन्य पिछड़ा वर्ग को संविधान के अनुसार आरक्षण दिए जाने की मांग उठाई गई।

एमपी नगर जो-1 स्थित एक होटल में हुई बैठक के मुख्य अतिथि संरक्षक सरदार सिंह डंगस थे। अध्यक्षता प्रांताध्यक्ष भुवनेश कुमार पटेल ने की। विशेष अतिथि मप्र कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र खोंगल थे। इस मौके पर संस्थापक बीपी सिंह, भोपाल पूर्व महापौर विभा पटेल, जितेंद्र सिंह, अनिल वाजपेयी, महेंद्र शर्मा, आरके चंदेल, आरपी साहू, कृष्णा बैरागी, हरिसिंह, वीरेंद्र सिंह यादव, कविता विनोदिया सहित कई कर्मचारी नेता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...