बीयू : 6 फरवरी का पेपर निरस्त, अब 23 अप्रैल को होगा
भोपाल| बीयू ने 6 फरवरी को हुअा एमएससी केमेस्ट्री प्रथम सेमेस्टर का पेपर मैथमेटिक्स फॉर केमिस्ट निरस्त कर दिया है। यह पेपर अब 23 अप्रैल को होगा। एक परीक्षा केंद्र पर यह पेपर तारीख से पहले ही खोल दिया गया था। इसकी जानकारी मिलने के बाद विवि ने पेपर स्थगित कर दिया था।