शादी का झांसा देकर महिला से ज्यादती, मां और दोनों बेटों पर केस दर्ज
भोपाल|बैरागढ़ में 30 साल की एक महिला को शादी का झांसा देकर ज्यादती का मामला सामने आया है। इस काम में आरोपी की मां व छोटे भाई ने भी उसका साथ दिया। पुलिस ने महिला व दोनों बेटों पर केस दर्ज किया है। महिला ने शिकायती आवेदन में लिखा कि कोकता निवासी कैलाश ने शादी का झांसा देकर रायसेन और होशंगाबाद में ज्यादती की। अब शादी से मुकर रहा है। पीड़िता का आरोप है कि शादी की बात करने पर कैलाश की मां अनीता और भाई गोलू ने जान से मारने की धमकी दी।