तीन मिनट में मास्टर की से चुरा ले गया बाइक
एमपी नगर में बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने से एक बदमाश ने रिकवरी एजेंट की बाइक चुरा ली। हिनोतिया निवासी 32 वर्षीय वरुण तिवारी जिंसी स्थित अंबे एसोसिएट में रिकवरी एजेंट हैं। गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे वे एमपी नगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में निजी काम से आए थे। बैंक के बाहर अपनी बाइक पार्क की और अंदर चले गए। पांच मिनट बाद लौटे तो बाइक गायब थी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज चैक किए तो एक बदमाश बाइक चुराते हुए नजर आया। उन्होंने चोर के फुटेज एमपी नगर पुलिस को दिए हैं। वरुण की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।