पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को गलत ढंग से प्रचारित कर रहे हैं मिश्रा: भाजपा

सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को गलत ढंग से प्रचारित कर रहे हैं मिश्रा: भाजपा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा के प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता डॉ. दीपक विजयवर्गीय ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय की कार्यवाही को कांग्रेस नेता केके मिश्रा गलत ढंग से प्रचारित कर रहे हैं। उनकी जीत नहीं हुई। दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मानहानि के संबंध में मिश्रा के विरुद्ध सत्र न्यायाधीश भोपाल द्वारा पारित निर्णय पर मिश्रा की याचिका की सुनवाई करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने प्रकरण में तकनीकी त्रुटि मानी है। साथ ही कहा कि इस प्रकरण को लोकसेवक शिवराज सिंह चौहान की मानहानि की जगह व्यक्तिशः शिवराज सिंह चौहान की मानहानि के रूप में धारा 199 (1) दंड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत परिवाद दायर किया जाए। इससे साफ जाहिर होता है कि मिश्रा मानहानि के कृत्य से बरी नहीं हुए। इस अपराध की सजा तो उन्हें मिलेगी ही। उन्होंने यह भी कहा कि इस संबंध में कानूनविदों से राय लेकर शीघ्र ही समुचित परिवाद दायर करने की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...