मां को तकलीफ न हो : एसडीएम
भोपाल| आप लोग अच्छे से सुन लो अगर शहजाद बी को अब कोई तकलीफ हुई तो कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। यह नसीहत शुक्रवार को गोविंदपुरा एसडीएम मुकुल गुप्ता ने कपिला नगर करोंद निवासी शहजाद बी के लड़कों को घर जाकर दी। गुरुवार को एसडीएम ने 6 बेटों को भरण पोषण के तहत मां को महीने में दो-दो हजार रुपए देने के आदेश दिए थे।